Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नितिन नबीन और बीएल संतोष का दो दिन का लखनऊ दौरा, उत्तर प्रदेश BJP इकाई को देंगे चुनावी मंत्र

    By Santosh Shukla Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:58 PM (IST)

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का लखनऊ में डेरा रहेगा। इससे साफ है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद संगठन बनाने के बाद ...और पढ़ें

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ---राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ---राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 

    HighLights

    1. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री संगठन तीन-चार जुलाई को लखनऊ में लेंगे बैठक

    2. भाजपा की नई प्रदेश टीम, क्षेत्र एवं जिलों को देंगे चुनावी टास्क, मुद्दे भी तय होंगे

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की गंभीर तैयारी का उदाहरण पिछले चार दिन के घटनाक्रम से पता चलता है। 25 जून को भाजपा प्रदेश इकाई एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चों की की घोषणा और 27 जून को ही प्रदेश मुख्यालय पर सभी नवनियुक्त 64 पदाधिकारियों की बैठक।

    पार्टी का शीर्ष संगठन भी अब लखनऊ में डेरा डालेगा। अब तीन से चार जुलाई तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का लखनऊ में डेरा रहेगा। इससे साफ है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद संगठन बनाने के बाद भाजपा अब और विलंब नहीं करेगी।

    भाजपा उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश टीम बनने के आठ दिन के अंदर ही राष्ट्रीय नेतृत्व लखनऊ पहुंच रहा है। नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश में पहला सांगठनिक दौरा होगा। माना जा रहा है कि पहली जुलाई से भाजपा की चुनावी टीम मैदान पर सक्रिय हो जाएगी।

    लखनऊ में दो दिनी प्रवास के दौरान नितिन नबीन और बीएल संतोष प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों एवं मोर्चों के साथ बैठक करेंगे। मिशन-2027 साधने के लिए चुनावी समितियां बनाई जाएंगी। विधान सभा प्रभारियों की नियुक्ति तय की जाएगी, साथ ही किन सीटों पर किस चेहरे के जीतने की संभावनाएं हैं, इसकी जानकारी जुटाने के लिए भी चुनावी मंत्र दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से यह फीडबैक भी लिया जाएगा कि किन क्षेत्रों में कौन से स्थानीय मुद्दे जीत की तरफ ले जाएंगे।

    खबरें और भी

    नितिन नबीन पिछले दिनों दो दिन उत्तराखंड के प्रवास पर थे, जहां का राजनीतिक पारा चढ़ा रहा। इसके बाद उनका पड़ाव उत्तर प्रदेश होगा, जहां विधान सभा चुनाव में आठ माह से कम समय बचा है। 2024 लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए अस्त्र से भाजपा को भारी नुकसान हुआ था, ऐसे में पार्टी आगामी चुनाव में नई रणनीति के साथ उतरेगी।

    उत्तर प्रदेश के चुनाव पर देशभर की नजर होगी। पार्टी ने इस प्रतिष्ठा का विषय बनाया है। विपक्ष के पास भी सत्ता को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं, जिसे निष्प्रभावी करने के लिए भाजपा को रणनीतिक स्तर पर तेजी से दिखानी होगी।

    बंगाल चुनाव ने भाजपा का उत्साह बढ़ाया है, जिसका फायदा नितिन नवीन यूपी में उठाने का प्रयास करेंगे। उनके लिए भी यूपी का चुनाव कड़ी परीक्षा होगी। नितिन नबीन यूपी में माइक्रोमैनेजमेंट के जरिए जीत सुनिश्चित करने की तरफ बढ़ेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व पिछले दिनों चलाए गए अभियानों की समीक्षा भी करेगा।

    यह भी पढ़ें- BJP का 'मिशन हैट्रिक': UP में 70 फीसदी नए चेहरों के साथ बनाई टीम, पिछड़ों-दलितों और महिलाओं पर खेला दांव

    प्रकोष्ठों एवं प्रकल्पों की रचना की जानी है, वहीं छह क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं छह मोर्चों की अपनी टीमें बनेंगी। प्रदेश इकाई का प्रयास है कि संगठन बनाने के सभी कामों को जल्द पूरा कर उन्हें चुनावी मैदान में नई भूमिका के साथ उतारा जाए।

    यह भी पढ़ें- CM मुख्यमंत्री ने भाजपा की नई टीम को दी बधाई, बोले - कार्यकर्ताओं का समर्पण और संगठनात्मक क्षमता पार्टी को देगी नई दिशा