विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट, 50-55 से ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं अखिलेश

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:04 AM (GMT+05:30)

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को 200 सीटों की सूची सौंपी है। हालांकि, सपा 50-55 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कांग्रेस ने सपा को 200 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी।

  2. सपा 50-55 से अधिक सीटें देने के पक्ष में नहीं।

  3. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने सम्मानजनक गठबंधन पर जोर दिया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सीटों के बंटवारे पर मंथन शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में कांग्रेस ने सपा को फिलहाल 200 सीटों की सूची सौंपी है। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि कांग्रेस बराबरी व सम्मान के साथ गठबंधन धर्म निभाना चाहती है। कांग्रेस और सपा में सीटों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 37 वर्षों से सत्ता से बेदखल चल रही कांग्रेस सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन सपा कांग्रेस को 50 से 55 सीटें ही देने पर विचार कर रही है। इस संदर्भ में कई सपा नेता पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस को 55 से अधिक सीटें नहीं दी जाएंगी। हालांकि कांग्रेस लगातार बराबरी की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें- मतदाता सूची फर्जीवाड़ा मामले में 5 AERO पर जांच शुरू, पीलीभीत में 150 BLO घर-घर जाकर करेंगे वोटर लिस्ट में सुधार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी लगातार 200 सीटों का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि सीटों की सूची पिछले सप्ताह सपा के साथ साझा की गई थी। दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही सीटों के बंटवारे की रूपरेखा तय करेगा।

यह भी पढ़ें- बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगा तो रो पड़े सपा प्रत्याशी, बोले- खुद को महसूस कर रहा पाकिस्तानी आतंकी; करूंगा धर्म परिवर्तन

हालांकि, कांग्रेस की इतनी अधिक सीटों की मांग को लेकर सपा के भीतर संशय बताया जा रहा है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सीटों के बंटवारे में जीत ही प्रमुख आधार होगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले कई दशकों से बेहद खराब चल रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी केवल दो सीटें जीत सकी थी, जबकि 2017 में उसे सात सीटें मिली थीं।