विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के निर्माण के दौरान तीन की मौत

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Sun, 09 Aug 2015 07:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शीर्ष वरीयता वाला प्रोजेक्ट में आज एक बड़ा हादसा हो गया। आज उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में नवनिर्मित पुलिया धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार घायल में दो गंभीर हैं। इनको उन्नाव जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

News Article Hero Image

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शीर्ष वरीयता वाला प्रोजेक्ट में आज एक बड़ा हादसा हो गया।

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस वे में अंडर पास के निर्माण के लिए बनाये जा रहे सरिया का जाल अचानक गिर गया। जाल के नीचे काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा एक्सप्रेस वे का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। बांगरमऊ क्षेत्र में अफकान इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी निर्माण करा रही है। यहां अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार रात अंडर पास बनाने के लिए दो दर्जन मजदूर सरिया का जाल तैयार कर रहे थे। तभी अचानक जाल गिर गया। करीब पौन घंटे से अधिक समय तक श्रमिक जाल के नीचे फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कंपनी के लोग मजदूरों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टर ने लक्ष्मण लोहार (33), गजिन नायक (32) निवासी ङ्क्षसहभूमि (झारखंड) और चौधरी लोहार (28) निवासी क्योंझर (उड़ीसा) को मृत घोषित कर दिया जबकि गणेश लोहार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद कुमार ने कहा कि मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद उनके शवों को उनके घरों तक परिवार के साथ भेजने का बंदोबस्त कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।