बेटे अबान के जनाजे में शामिल हो सकती है शाइस्ता परवीन? प्रयागराज में STF अलर्ट
शाइस्ता परवीन के छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई है। एसटीएफ शाइस्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की आशंका पर सक्रिय हो गई ...और पढ़ें
-1786039071932_m.webp)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की छोटे बेटे अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने की आशंका पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सक्रिय हो गयी है। शाइस्ता ढाई साल से फरार हैं, उन पर 50 हजार का इनाम घोषित है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी इस दुर्घटना के बाद की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख रही है।
एसटीएफ ने प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन को भी आरोपी बनाया है। ऐसे में छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक में उनकी मौजूदगी हो सकती है। अप्रैल 2023 में झांसी में ही उनके बेटे असद अहमद को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया था, तब उम्मीद जताई जा रही थी कि शाइस्ता बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं लेकिन वह नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें- 'हम पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं'... मौत के बाद अतीक के बेटे अबान का विवादित Video वायरल
इसके बाद 16 अप्रैल 2023 के जनाजे में भी वह शामिल नहीं हुई थीं। अब झांसी में उनके सबसे छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी है, जिसके अंतिम संस्कार में उनके शामिल होने की संभावना पर एसटीएफ सक्रिय हुयी है।