Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य शिक्षक पुरस्कार की दौड़ हुई कठिन, अब पांच मिनट में तय होगी शिक्षक की उत्कृष्टता

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:28 PM (IST)

    UP Teachers Award: बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों की चयन प्रक्रिया 13 से 19 अगस्त तक चलेगी। ...और पढ़ें

    राज्य शिक्षक पुरस्कार की दौड़

     राज्य शिक्षक पुरस्कार की दौड़ 

    HighLights

    1. 13 से 19 अगस्त तक चयन समिति के सामने पीपीटी और साक्षात्कार

    2. शिक्षक को विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने का भी देना होगा हिसाब

    3. शिक्षण तकनीक, नवाचार व विद्यार्थियों की प्रगति पर रहेगी नजर

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य शिक्षक पुरस्कार की दौड़ में अब आसान नहीं है। चयन समिति के समक्ष सिर्फ शिक्षक की उपलब्धियां गिनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि यह भी बताना होगा कि उनके प्रयासों से कक्षा में क्या बदलाव आया और विद्यालय में बच्चों की संख्या कितनी बढ़ी।

    राज्य शिक्षक पुरस्कार चयन समिति के सामने शिक्षकों को महज पांच मिनट में पीपीटी के माध्यम से अपने काम और उपलब्धियों की तस्वीर प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद साक्षात्कार में उनके शिक्षण कार्य और नवाचारों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

    बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों की चयन प्रक्रिया 13 से 19 अगस्त तक चलेगी। इसमें शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके, कक्षा-कक्ष में किए गए नवाचार, विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के प्रयास और उनके प्रभाव का आकलन किया जाएगा।

    शिक्षकों ने किस तरह के नए प्रयोग किए और उससे बच्चों की पढ़ाई में कितना सुधार आया, इसे भी चयन का महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। हर दिन दो पालियों में साक्षात्कार होगा। इसमें 13 अगस्त को वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, बलिया व सिद्धार्थनगर के शिक्षक शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    14 अगस्त को लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी, बाराबंकी व अंबेडकरनगर के शिक्षक आएंगे।

    18 अगस्त को कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, झांसी, जालौन, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत व शाहजहांपुर के शिक्षकों का साक्षात्कार होगा।

    19 अगस्त को मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व हाथरस के शिक्षकों का साक्षात्कार होगा।