विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'FIR के बिना SIT बिना तीर की कमान है', राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच रिपोर्ट पर अखिलेश का तंज

Updated: Wed, 24 Jun 2026 01:00 PM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एफआईआर के बिना एसआईटी 'बिना तीर की कमान' है और दोषियों को भागने से रोकने के लिए सीमाएं बंद की जानी चाहिए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर फिर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि FIR केबिना SIT ‘बिना तीर की कमानहै।

अखिलेश ने कहा कि जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जांच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जांच’ से ज़्यादा ‘ढांक’ के लिए बनी है या फिर ‘बांट’ के लिए।

उन्होंने कहा कि अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बॉर्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें।

बता दें कि मंगलवार को ही एसआइटी ने सरकार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कई अनियमितताओं का जिक्र किया गया है। 

यह भी पढ़ें- विहिप की शीर्ष बैठकों तक पहुंची रामलला मंदिर चढ़ावा चोरी की आंच, अयोध्या में होने वाली 5 दिवसीय मीटिंग स्थगित