विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजीपुर में सिपाही को मारी गोली

By Edited By:
Updated: Fri, 14 Mar 2014 02:52 AM (IST)

लखनऊ। गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र में आज सुबह साढ़े सात बजे मुठभेड़ में पुलिस की स्वाट टीम के

News Article Hero Image

लखनऊ। गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र में आज सुबह साढ़े सात बजे मुठभेड़ में पुलिस की स्वाट टीम के सिपाही धमर्ेंद्र (25) को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश सादात थाना क्षेत्र की ओर भाग गए। घायल सिपाही को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की हत्या

बलिया के बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा गाव में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय गोपाल उपाध्याय की बीती रात धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। वह सपा के पिछले शासनकाल में नगर विकास राज्यमंत्री नारद राय के गनर भी थे। घटना के समय वह रात में दरवाजे पर सोए थे।