विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद देख लो, यूपी की नई कैबिनेट के मंत्रियों में कौन कितने पानी में

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Tue, 27 Sep 2016 08:26 AM (IST)

आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के वादे इरादे और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस बात की गवाही दे रही है कि किसमें कितना दम है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से मिली जिम्मेदारी को निभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने की प्रतिबद्धता जताई और 2017 के विधानसभा चुनाव में भारी जीत की तैयारी में जुट जाने के लिए तत्पर दिखे। आज शामिल मंत्रियों के वादे इरादे और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस बात की गवाही दे रही है कि किसमें कितना दम है।

अखिलेश मंत्रिमंडल विस्तार से भ्रष्टाचार संरक्षण को मजबूतीः विपक्ष

जियाउद्दीन रिजवी

विधानसभा क्षेत्र: सिकंदरपुर, बलिया

दूसरी बार बने विधायक

शिक्षा: परास्नातक

कोट : मुख्यमंत्री से मिली जिम्मेदारी निभाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया जाएगा। वर्ष 2017 में फिर सरकार बनाने में जुटेंगे।

राहुल के रोड-शो की होर्डिंग होड़ में भिड़े कांग्रेसी, जवाबी मुकदमा

गायत्री प्रजापति

विधानसभा क्षेत्र : अमेठी

पहली बार बने विधायक

शिक्षा: स्नातक

कोट: सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोबारा मंत्री बनाकर मुझ पर जो कर्ज चढ़ाया है, उसे उतारने के लिए अति पिछड़ों की 17 जातियों को सपा के पक्ष में गोलबंद करने में सब कुछ झोंकूंगा।

साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दम पर सत्ता में वापसी का भरोसा : अखिलेश

मनोज पांडेय

विधानसभा क्षेत्र: ऊंचाहार, रायबरेली

पहली बार बने विधायक

शिक्षा: परास्नातक, आयुर्वेदाचार्य

कोट: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के विश्वास पर खरा उतरना और प्रबुद्ध समाज को सपा के पक्ष में एकजुट करने का एक मात्र लक्ष्य है।

शिवाकांत ओझा

विधानसभा क्षेत्र : रानीगंज, प्रतापगढ़

चौथी बार विधायक, पांचवीं बार मंत्री

कोट: समाजवादी पार्टी की अगली सरकार बनाने के लिए पूरी क्षमता का इस्तेमाल करूंगा। मुख्यमंत्री का विश्वास बनाये रखना मेरा लक्ष्य है।

रियाज अहमद

विधानसभा क्षेत्र : पीलीभीत

पांचवीं बार बने विधायक

शिक्षा : परास्नातक, एलएलबी

कोट : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझ पर जो यकीन जताया है, उसको कायम रखना जिम्मेदारी है। वर्ष 2017 के चुनाव में फिर सपा की सरकार बनवाने में जुटूंगा।

यासर शाह

विधानसभा क्षेत्र: मटेरा, बहराइच

पहली बार बने विधायक

शिक्षा: एमबीए

कोट : मुख्यमंत्री का यकीन बनाये रखने और फिर सरकार बनाने का प्रयास करूंगा।

रविदास मेहरोत्रा

विधानसभा क्षेत्र: लखनऊ मध्य

दूसरी बार बने विधायक

शिक्षा: परास्नातक, एलएलबी

अभिषेक मिश्र

विधानसभा क्षेत्र: लखनऊ उत्तर

पहली बार बने विधायक

शिक्षा: एमबीए, पीएचडी

नरेंद्र वर्मा

विधानसभा क्षेत्र: महमूदाबाद

पांचवीं बार बने विधायक

शिक्षा: एलएलबी

कोट: वर्ष 2017 के चुनाव के बाद अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुटना है। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका निवर्हन किया जाएगा।

शंखलाल मांझी

विधानसभा क्षेत्र: कटेहरी, अंबेडकर नगर

दूसरी बार विधायक, तीसरी बार मंत्री

शिक्षा: स्नातक

कोट: अति पिछड़ी जातियों को सपा के साथ जोड़कर दोबारा सरकार बनाना लक्ष्य होगा। मुख्यमंत्री व सपा मुखिया मुलायम सिंह का आभार।