Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने जारी की चौथी सूची, इन 12 प्रत्याशियों पर लगाया दांव; तीन सीटों के प्रत्याशी बदले

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 07:50 AM (IST)

    Madhya Pradesh Election 2023 समाजवादी पार्टी ने रविवार देर रात मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें तीन सी ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने जारी की चौथी सूची, इन 12 प्रत्याशियों पर लगाया दांव
    मध्य प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने जारी की चौथी सूची, इन 12 प्रत्याशियों पर लगाया दांव

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने रविवार देर रात मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें तीन सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी भी बदले हैं। इसके साथ ही सपा अब तक 42 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

    कांग्रेस से समझौता न होने के बाद पार्टी ने यहां करीब 50 सीटों पर लड़ने का मन बनाया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार की शाम मध्य प्रदेश के अपने नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इसमें प्रत्याशियों की चौथी सूची पर मुहर लगा दी।

    अखिलेश ने पार्टी नेताओं को दिए निर्देश

    उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में सपा, भाजपा को हराने के लिए पूरी मेहनत से जुट जाए। सूत्रों के अनुसार पार्टी जल्द ही एक और सूची जारी करने की तैयारी कर रही है।

    रविवार को जारी सूची में सपा ने पन्ना से महेन्द्र वर्मा, रीवा की मनगवां से ईजीनियर प्रीति वर्मा, ग्वालियर पूर्व से विनोद गुर्जर, भिंड की मेहगांव से देवेन्द्र सिंह गुर्जर, भोपाल की गोविन्दपुरा से डॉ. विवेक परिहार, सागर की बंडा से सुनील जैन, मुरैना की जौरा सीट से रीना कुशवाहा के स्थान पर पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ को टिकट दिया है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: गुलाबी ठंड का अहसास, कोहरे की चादर में लिपटा सोनांचल

    वहीं भिंड की गोहद सीट से डॉ. एमएल माहौर, टीकमगढ़ की खरगापुर सीट पर श्यामरतन उर्फ भक्ति तिवारी, छतरपुर की महाराजपुर सीट से अजय तिवारी के स्थान पर इंजीनियर पुष्पेन्द्र यादव, छतरपुर सीट से डॉ. बेनी प्रसाद चन्सौरिया, रीवा की देवतालाब सीट से रामयज्ञ सोंधिया के स्थान पर सीमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।