Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए गोरखपुर और लखनऊ के बीच 22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 04:27 PM (IST)

    रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा के लिए लखनऊ और गोरखपुर के बीच 14 से 22 जून तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. एनटीपीसी परीक्षा हेतु गोरखपुर-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें।

    2. 14 से 22 जून तक चलेंगी कुल चार स्पेशल ट्रेनें।

    3. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे भर्ती बोर्ड की नान टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा लखनऊ सहित कई शहरों में होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थी तीन शिफ्ट में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन लखनऊ से गोरखपुर के बीच 14 से 22 जून तक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

    पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 05005 स्पेशल 14 से 22 जून तक गोरखपुर से दोपहर 12:45 बजे चलकर बादशाहनगर से शाम 5:12 बजे होते हुए लखनऊ जंकशन 5:45 बजे पहुंचेगी।

    इन ट्रेनों में जनरल श्रेणी की 12 बोगियां होंगी

    इसी तरह 05006 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल 21 जून तक लखनऊ जंक्शन से शाम 6:15 बजे चलकर बादशाहनगर से 6:48 बजे होते हुए गोरखपुर रात 11:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर होगा।

    इसी तरह दूसरी ट्रेन 05031 स्पेशल गोरखपुर से 21 जून तक प्रतिदिन शाम सात बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रात 12:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05032 स्पेशल 14 से 22 जून तक लखनऊ जंक्शन से दोपहर 12:45 बजे चलकर बादशाहनगर से 1:17 बजे होते हुए गोरखपुर शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों में जनरल श्रेणी की 12 बोगियां होंगी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर, लखनऊ समेत तीन जिलों में ढूंढी गई पांच करोड़ की अचल संपत्ति, क्रय-विक्रय पर लगी रोक





    खबरें और भी