प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर सस्पेंस, आयोजन स्थल की अनुमति की गई रद
राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर संशय गहरा गया है, क्योंकि केपी ट्रस्ट ने कार्यक्रम स्थल की अनुमति रद कर दी है। ...और पढ़ें

राहुल गांधी
HighLights
केपी ट्रस्ट ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द की।
कांग्रेस ने इसे सरकारी दबाव बताया, कार्यक्रम करने पर अड़ी।
नीट पेपर लीक, भर्ती धांधली पर था 'छात्रों की गूंज'।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर संशय पैदा हो गया है। आठ अगस्त को केपी इंटर कॉलेज के जिस मैदान में राहुल छात्रों से संवाद करने वाले थे उसकी अनुमति निरस्त कर दी गई है।
केपी कॉलेज जिस कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट से संचालित है उसके कार्यवाहक अध्यक्ष चौ. जितेंद्रनाथ सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी है। वहीं, कांग्रेस इसके पीछे सरकार का दबाव बता रही है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम हर हाल में होगा।
नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर राहुल गांधी का प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके पहले राजस्थान के कोटा 17 जून, उत्तराखंड के देहरादून में 17 जुलाई को उक्त कार्यक्रम हो चुका है। प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' की तारीख पहले 10 जुलाई तय थी।
हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अनुमति निरस्त
उचित तैयारी न होने पर उसे टालकर 19 जुलाई किया गया। उक्त तारीख पर कार्यक्रम के लिए मैदान नहीं मिला तो उसे पुन: टालकर नई तारीख आठ अगस्त तय की गई। इसके लिए केपी ट्रस्ट ने 30 जुलाई को अनुमति दे दी। मैदान लेने के बदले ट्रस्ट को 31 जुलाई को 51 हजार रुपये जमा किया गया।
खबरें और भी
मैदान में कार्यक्रम को लेकर मंच बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। इधर, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौ. जितेंद्रनाथ सिंह ने बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर अनुमति निरस्त कर दी।
यह भी पढ़ें- यूपी के आठ जिलों को मिला योगी सरकार का तोहफा, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण गठित
उन्हाेंने कहा, राहुल गांधी के कार्यक्रम की वजह से दो विद्यालयों के छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। जो आउटडोर खेल का स्थान है वह बारिश के पानी से खराब हो जाएगा, जिसे ठीक करने में दिक्कत आएगी। ऐसे में बरसात के बाद अवकाश की तारीख पर कार्यक्रम तय करें तब मैदान दिया जाएगा।
राहुल गांधी के कार्यक्रम से भाजपा सरकार डरी है। इसके पहले सरकार के दबाव में कोटा और देहरादून में भी राहुल का कार्यक्रम निरस्त कराया गया था, लेकिन छात्र सड़क पर उतरे तो सरकार को अनुमति देनी पड़ी। यहां भी मोदी-योगी की सरकार के दबाव में मैदान देने की अनुमति निरस्त की गई है। हमारा कार्यक्रम शनिवार को शाम पांच बजे होना है उस समय स्कूल बंद हो जाता है। अगले दिन रविवार है। फिर पढ़ाई कैसे बाधित होगी? यह साेचने वाली बात है। हमारी तैयारी जारी रहेगी। हर हाल में राहुल गांधी प्रयागराज आएंगे। जरूरत पड़ी तो उनकी सभा सड़क पर कराएंगे।
अजय राय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष