यूपी के प्रोजेक्ट प्रवीण में 50000 छात्रों ने दी IA परीक्षा, 89% अधिक को मिली सक्सेस; पश्चिमी UP रहा अव्वल
प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत हुई राज्य स्तरीय एआइ परीक्षा में 50 हजार छात्रों में से 89% से अधिक सफल रहे, जिसमें 12,500 से ज्यादा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रोजेक्ट प्रवीण एआइ परीक्षा में 89% से अधिक छात्र सफल।
पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के छात्रों ने प्रदर्शन में बाजी मारी।
कमजोर छात्रों को मिलेगा विशेष रिमेडियल एआइ प्रशिक्षण।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पढ़ाई के साथ अब छात्र भविष्य की तकनीक में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत हुई राज्य स्तरीय एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) परीक्षा में करीब 50 हजार छात्रों में 89 प्रतिशत से अधिक सफल रहे। 12,500 से ज्यादा छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट श्रेणी में जगह बनाई। छात्रों का औसत स्कोर 70.41 अंक रहा।
पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के छात्रों ने प्रदर्शन में बाजी मारी, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अब विशेष रिमेडियल एआइ माड्यूल से प्रशिक्षण दिया जाएगा 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को एडवांस्ड एआइ, कोडिंग और रोबोटिक्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पश्चिमी यूपी सबसे आगे
क्षेत्रवार प्रदर्शन में पश्चिमी यूपी सबसे आगे रहा। यहां 18,395 छात्रों का औसत स्कोर 74.3 रहा और 37.8 प्रतिशत छात्र उत्कृष्ट श्रेणी में पहुंचे। बुंदेलखंड का औसत 74.2 रहा और 50 से कम अंक पाने वाले छात्रों का प्रतिशत सबसे कम 4.9 रहा। मध्य यूपी का औसत 69.7 और पूर्वांचल के 21 जिलों के 14,387 छात्रों का औसत 64.7 रहा।
यह भी पढ़ें- 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC, किराए की भी टेंशन खत्म; EMI की मिलेगी सुविधा
मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार परीक्षा पांच दिन में पारदर्शी तरीके से पूरी हुई और आठ अगस्त को परिणाम सत्यापित किए गए। प्रोजेक्ट प्रवीण में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए 210 घंटे का निश्शुल्क कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसमें आइटी, ब्यूटी, हेल्थकेयर, कृषि और इलेक्ट्रानिक्स जैसे रोजगारपरक कौशल शामिल हैं।