Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले Prateek Yadav ने तीन अप्रैल को इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था पोस्ट, इंजन दहाड़ रहा

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 13 May 2026 04:36 PM (IST)

    Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के आखिरी वीडियो पोस्‍ट में वो रोमांच और जुनून से भरे दिख रहे थे। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. EA 300 विमान के कॉकपिट में बैठकर खींची थी फोटो

    2. उनका आखिरी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट देखकर लगा, जिंदादिल इंसान थे प्रतीक

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव इंटरनेट मीडिया पर बहुत सक्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स अकाउंट पर काफी गतिविधियां शेयर की जाती थीं। प्रतीक यादव की बुधवार को सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों लखनऊ में मौत हो गई।

    प्रतीक यादव एक जिंदादिल इंसान थे। उनका आखिरी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट देखकर भी यही लगता है। इंस्टाग्राम पर प्रतीक यादव का आखिरी पोस्ट भी उनके रोमांच को दर्शा रहा है। प्रतीक यादव ने ये पोस्ट तीन अप्रैल को किया था। उन्होंने EA 300 विमान के कॉकपिट में बैठकर फोटो खींचने के बाद उसको पोस्ट किया था।

    उन्होंने लिखा था कि इंजन दहाड़ रहा है आसमान खुला हुआ है, मैने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है। उन्होंने EA 300 विमान के कॉकपिट में बैठकर फोटो खींची थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर अपना एक्सपीरियंस पोस्ट किया था। प्रतीक यादव के आखिरी वीडियो पोस्‍ट में वो रोमांच और जुनून से भरे दिख रहे थे। प्रतीक यादव ने जो इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में आखिरी वीडियो शेयर किया, उसमें वह एक छोटे विमान में बैठे नजर आ रहे थे। प्रतीक EA 300 विमान के कॉकपिट में बैठे थे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था Prateek Yadav का इलाज, हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से पीड़ित

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रतीक यादव को फेफड़ों की समस्याएं थीं और कई बार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती भी रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव पहुंची लखनऊ, पिपराघाट पर कल 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    उनकी अचानक हुई मौत से लोग हैरान हैं। वो लखनऊ के मेदांता में कई बार एडमिट हुए, लेकिन कभी बहुत लंबा इलाज नहीं चला। ऐसे में किसी को नहीं लगा था कि उनका ऐसे निधन हो जाएगा।