लखनऊ : बरेली मंडल में ऑपरेशन प्रहार से 81 बसों का किया चालान, 59 जब्त; बिना परमिट और नियम तोड़ने पर एक्शन
बरेली मंडल में परिवहन विभाग ने 'ऑपरेशन प्रहार' चलाकर बिना परमिट और नियम उल्लंघन करने वाली यात्री बसों पर कार्रवाई की। तीन दिवसीय अभियान में 81 बसों का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
परिवहन विभाग ने बरेली मंडल में चलाया 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान।
तीन दिन में 81 बसों का चालान, 59 बसें की गईं जब्त।
बिना परमिट और नियम उल्लंघन पर हुई सख्त कार्रवाई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बरेली मंडल में बिना परमिट और नियमों का उल्लंघन कर चल रही यात्री बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने तीन दिन तक विशेष अभियान चलाया। आपरेशन प्रहार नाम से 22 जुलाई की मध्यरात्रि से 24 जुलाई तक चले इस अभियान में 81 बसों का चालान किया गया, जबकि 59 बसों को सीज कर विभिन्न थानों में खड़ा कराया गया।
यह अभियान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों में चलाया गया। अभियान के दौरान बसों के परमिट, पंजीकरण, फिटनेस, टैक्स, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।
सीज करने की कार्रवाई
अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) केडी सिंह गौर ने बताया कि जिन बसों में बिना परमिट संचालन, परमिट की शर्तों के उल्लंघन या मोटरयान अधिनियम और नियमों के विपरीत संचालन मिला, उनके खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
जिन वाहनों में अवैध रूप से संरचना बदलने की आशंका है, उनका कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।