'अखिलेश जी, आप भाईचारा निभाना नहीं जानते', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रयागराज में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश भाईचारा ...और पढ़ें

अखिलेश जी, आप भाईचारा निभाना नहीं जानते: ओपी राजभर।
HighLights
राजभर ने राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम पर अखिलेश पर तंज कसा।
अखिलेश यादव पर भाईचारा न निभाने का आरोप लगाया राजभर ने।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में मदद न करने पर निशाना।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रयागराज में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के हवाले से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है।
रविवार को 'एक्स’ पर किए गए पोस्ट में राजभर ने सपा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा है कि 'आप राहुल के भाई बने घूम रहे हैं लेकिन भाईचारा निभाना आप नहीं जानते हैं, ऐसा लगता है। कुछ तो छोटे भाई का फर्ज निभा लिए होते।'
राजभर ने आगे लिखा है कि आपके बड़े भाई राहुल गांधी कल प्रयागराज आए थे। उन्हेंं लगा था कि आप अपने युवाओं को भेज देंगे तो 20-25 हजार की भीड़ इकट्ठा हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि बेचारे राहुल गांधी पांच हजार लोग भी नहीं जुटा पाए। कर देते थोड़ी मदद। आपके बड़े भाई की इज्जत बच जाती, लेकिन आपको तो राहुल गांधी से मोलभाव करना है। 200 सीटों की हैसियत बतानी है। अब दोनों भाई मिल बैठकर बांट लो दो-दो सौ सीटें।