Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वर्ष 2028 में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी सपा', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:02 PM (IST)

    सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए 2028 तक समाजवादी पार्टी के समाप्त होने की भविष्यवाणी की। उन्होंने अखिलेश पर अपने ...और पढ़ें

    वर्ष 2028 में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी सपा: ओपी राजभर।

    वर्ष 2028 में हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी सपा: ओपी राजभर।

    HighLights

    1. राजभर ने अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया।

    2. उन्होंने 2028 तक समाजवादी पार्टी के समाप्त होने की भविष्यवाणी की।

    3. गैर-यादव और दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। लिखा है कि दिल्ली में मेरे खिलाफ मुकदमा लिखवाने के लिए आपने अपने शिष्य को भेज दिया।

    देशभर के थानों में मुकदमा लिखवा दीजिए। इससे भी मन न भरे तो ऑस्ट्रेलिया और लंदन में जाकर रिपोर्ट लिखवा दें। वर्ष 2027 में सूपड़ा साफ होने के साथ ही वर्ष 2028 में समाजवादी पार्टी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

    सपा प्रमुख को संबोधित इस पोस्ट में राजभर ने एक जनवरी से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के थानों में दर्ज मुकदमों के हवाले लिखा है कि इस अवधि में 2160 यादवों और 1983 अल्पसंख्यकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

    अखिलेश जी, एसी-पीसी में पीडीए का गाना गाने से कुछ नहीं होगा।बाहर निकलकर देखिए तब पता चलेगा कि आपके लोग गैर यादव पिछड़ा और दलितों पर कैसे जुल्म कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए एक लाख से ज्यादा राखियां लेकर जाएंगी बेटियां

    खबरें और भी