विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nepal Flood Live Updates: नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 5000 से ज्यादा अब भी लापता

Published: Mon, 31 Aug 2026 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2026 08:34 AM (IST)

Nepal Flood Live Updates | नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद रविवार तक नेपाल और तिब्बत को मिलाकर कुल मृतक संख्या बढ़कर 1127 तक पहुंच गई है।

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1127 हुई।

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1127 हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Nepal Flood Live Updates | नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1127 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

बता दें कि 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी और मलबे के बहाव के कारण नेपाल के रसुवा जिले और निचले इलाकों में विनाशकारी बाढ़ आई। इस आपदा में अब तक 1127 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और 5000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से कस्बों, सड़कों, पुलों और पनबिजली परियोजनाओं व अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है।