विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Tue, 26 Jul 2016 10:28 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज गैर जमानती वारंट जारी किया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में नामजद फरार दयाशंकर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आज गैर जमानती वारंट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- लगातार छापेमारी के बावजूद दयाशंकर का सुराग तक नहीं

दयाशंकर सिंह के खिलाफ 20 जुलाई को मामला दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रदेश के कई जिलों में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- फरार दयाशंकर ने दिया इंटरव्यू-सॉरी बहन जी, लेकिन आप टिकट बेचती हैं

बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में दयाशंकर के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दो केस दर्ज हैं। इसी सिलसिले में यह वारंट जारी किया गया है।