विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन पर दबंगों का कब्जा

By Edited By:
Updated: Wed, 13 Nov 2013 01:54 AM (IST)

लखनऊ। पूर्व दस्यु सुंदरी एवं सांसद रहीं स्व.फूलन देवी की मां मूला देवी की जमीन पर गांव के कुछ दब

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्व दस्यु सुंदरी एवं सांसद रहीं स्व.फूलन देवी की मां मूला देवी की जमीन पर गांव के कुछ दबंग कब्जा कर रहे। उन्होंने सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जालौन जिले में कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखपुरगुढ़ा निवासी मुला देवी ने बताया कि उसकी पुस्तैनी जमीन पर खड़ी फसल को गांव के ही मइयादीन, धरमपुर गांव के बालक तथा चार अज्ञात लोगों ने बर्बाद कर दिया। मूला की शिकायत पर सीओ ने कोतवाली पुलिस को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर