विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: दिवाली का तोहफा देने जा रही योगी सरकार, एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को देगी मुफ्त सिलेंडर

By Anand Mishra Edited By: Jeet Kumar
Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:00 AM (IST)

दिवाली पर योगी सरकार एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर देने की योजना बना रही है। इसी तरह एक मुफ्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा। खाद्य और र ...और पढ़ें

योगी सरकार एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को देगी मुफ्त सिलेंडर
योगी सरकार एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को देगी मुफ्त सिलेंडर

HighLights

  1. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली में भी मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
  2. विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
  3. सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ प्रदेश की 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को होगा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को अगले माह दीपावली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। इसी तरह एक मुफ्त सिलेंडर होली में भी दिया जाएगा। खाद्य और रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।

सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ प्रदेश की 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को होगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस योजना से संबंधित प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

सरकार ने की थी घोषणा

बता दें कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के अवसर पर जारी अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। गत वर्ष उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के लिए बजट में 3301.74 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था।

यह भी पढ़ें- एसपी ऑफिस के पास गुंडों ने महिला को दौड़ाकर पीटा, CCTV फुटेज देख लोग बोले- ये तो जंगलराज है!

पिछले साल ऐसा नहीं किया था

हालांकि गत वित्तीय वर्ष सरकार ऐसा नहीं कर सकी। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में भी इसके लिए 3047 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रदेश में इंडियन आयल कारपोरेशन के पास उज्ज्वला योजना के 84,54,560, भारत पेट्रोलियम के पास 51,69,773 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास 38,80,054 रसोई गैस कनेक्शन हैं।