विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mayawati ने तय की भतीजे आकाश आनंद की शादी, डॉक्टर बहू बसपा के इस दिग्गज नेता की है बेटी

By Mohammad Aqib KhanEdited By: Mohammad Aqib Khan
Updated: Thu, 16 Mar 2023 04:37 PM (IST)

Mayawati Nephew Akash Anand Wedding यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। उनके भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की 26 मार्च को शादी तय हुई है। मायावती की होने वाली बहू पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी है।

Mayawati ने तय की भतीजे आकाश आनंद की शादी, डॉक्टर बहू बसपा के दिग्गज नेता की है बेटी : जागरण
Mayawati ने तय की भतीजे आकाश आनंद की शादी, डॉक्टर बहू बसपा के दिग्गज नेता की है बेटी : जागरण

लखनऊ, जागरण न्यूज़ नेटवर्क: Mayawati Nephew Akash Anand Marriage उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की 26 मार्च को शादी तय हुई है।

जानकारी के मुताबिक आकाश आनंद की शादी प्रज्ञा सिद्धार्थ से हो रही है, जो पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। प्रज्ञा एक डॉक्टर हैं और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है और इस समय एमडी कर रही हैं। वहीं मायावती के भतीजे आकाश आनन्द ने लंदन से एमबीए किया है। प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर हैं।

26 मार्च को होने है शादी

जानकारी के मुताबिक आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी 26 मार्च को नोएडा में होने वाली है। इस शादी में बहुजन समाज पार्टी के तमाम खास नेताओं के साथ ही दूसरे दलों के चुनिंदा नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं आकाश आनंद

मायावती के भतीजे आकाश आनंद, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक यानी नेशनल कॉऑर्डिनेटर हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में मायावती ने उनको स्टार प्रचारक भी बनाया था।

बसपा के दिग्गज नेता अशोक सिद्धार्थ

अशोक सिद्धार्थ मायावती के बेहद करीबी और खास माने जाते हैं। वह कायमगंज (फर्रुखाबाद) के निवासी हैं। मायावती के कहने पर ही उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और बसपा में शामिल हो गए थे। हालांकि इस सरकारी सेवा के दौरान भी वह बामसेफ से जुड़े रहे थे।

मेडिकल कालेज झांसी से आर्थोमेट्री डिप्लोमा किये डा.सिद्धार्थ का जन्म 5 जनवरी 1965 को हुआ था। वह सरकारी सेवा के दौरान वामसेफ में विधानसभा, जिला व मंडल अध्यक्ष पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के दौरान इस्तीफा दे दिया था और बसपा में शामिल हो गए थे। पार्टी की ओर से वह पहली बार 2009 तथा दूसरी बार 2016 में एमएलसी रहे हैं।

वह बसपा में कानपुर-आगरा जोनल कोऑर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव का पद के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु व केरल सहित पांच राज्यों का प्रभार भी संभाला है। वहीं, डा.सिद्धार्थ की पत्नी सुनीता सिद्धार्थ वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।