घोषणा के एक साल बाद भी मदरसा शिक्षक कैशलेस इलाज से महरूम, मदद के लिए लगाई CM योगी से गुहार
मुख्यमंत्री की घोषणा के एक साल बाद भी मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई है। ...और पढ़ें
-1788964788401_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री की घोषणा के एक साल बाद भी सुविधा नहीं मिली।
मदरसा शिक्षकों ने कैशलेस इलाज के लिए सीएम से गुहार लगाई।
अन्य शिक्षकों को सुविधा मिली, मदरसा शिक्षक वंचित रहे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री की घोषणा के एक साल बाद भी मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा नहीं मिली है। मदरसा शिक्षकों ने अब फिर से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है।
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रकार के शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की थी। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मदरसा शिक्षकों-कर्मचारियों की बिंदुवार सूचना मांगी थी। जिलों से आंकड़े जुटाकर शासन को उपलब्ध करा दिए गए।
यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षा विभाग की पहल: अब यूपी के परिषदीय स्कूलों में हर कक्षा के मेधावियों का होगा सम्मान
इसके बावजूद मामला आगे नहीं बढ़ा। जबकि माध्यमिक, बेसिक और संस्कृत शिक्षकों के लिए शासनादेश जारी हो गए। अब मदरसा शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाने की मांग की है।
