Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में बिना फिटनेस की बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन खंती में गिरी, दो घायल

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 06:05 AM (IST)

    नगराम में एमएल बाल विद्या मंदिर की स्कूल वैन पानी से भरे गड्ढे में पलट गई, जिससे दो बच्चे घायल हो गए। यह वैन बिना फिटनेस और बीमा के चल रही थी। ...और पढ़ें

    बिना फिटनेस की बच्चों से भरी स्कूल वैन खंती में गिरी।

    बिना फिटनेस की बच्चों से भरी स्कूल वैन खंती में गिरी।

    HighLights

    1. स्कूल वैन पानी से भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलटी।

    2. हादसे में दो बच्चों को मामूली चोटें आईं, अन्य सकुशल।

    3. वैन बिना फिटनेस और बीमा के चल रही थी, चालक फरार।

    संवाद सूत्र, नगराम। कमालपुर बिचलिका स्थित एमएल बाल विद्या मंदिर की स्कूल वैन सोमवार को छुट्टी के बाद तमोरिया गांव के बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। कमालपुर बिचलिका-कुबहरा के कच्चे रास्ते पर पानी से भरे गड्ढे में पहिया जाने से वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।

    घटना में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे 10 बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने किसी तरह बच्चों को निकाला और सूचना पुलिस को दी। घटना में दो बच्चों को चोटें आई हैं, अन्य की हालत ठीक है।

    सोमवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद कमालपुर बिचलिका निवासी चालक जसकरन वैन से तमोरिया गांव के बच्चों को लेकर उन्हें घर छोड़ने जा रहा था। बरसात के कारण कच्चे रास्ते पर बने गड्ढे में पानी भरा था। इसी बीच तेज रफ्तार वैन का पहिया गड्ढे में जा घुसा। वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।

    घटना के दौरान तमोरिया गांव के पांच वर्षीय आर्यन, नौ वर्षीय लक्ष्मी, शौर्य साहू, कार्तिक, शिवांशू, सौरभ, पलक, ऋषि, रूद्र, ईशी वैन में बैठे थे। वैन पलटने से बच्चे अंदर ही फंस गए। चालक मौके से भाग निकला। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। लोगों ने सूचना पुलिस और स्कूल प्रबंधन को दी।

    खबरें और भी

    घटना में बच्चों की कापी-किताबें भीगने की वजह से खराब हो गई। नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आर्यन और लक्ष्मी को मामूली चोटें आई हैं जबकि अन्य बच्चे सकुशल हैं। बच्चों को उनके परिवारजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वैन सीज कर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के दौड़ रही थी वैन

    जांच में सामने आया है कि वैन की फिटनेस और इंश्योरेंस पहले ही खत्म हो चुका है। दस्तावेजों के मुताबिक 15 अप्रैल 2025 को फिटनेस और 20 मार्च 2026 को इसका बीमा खत्म हो गया था। शुरुआत में स्कूल प्रबंधक पवन ने वैन को निजी बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसने उन्नाव के हसनगंज स्थित रामपालगंज निवासी बालेंद्र कुमार से वैन खरीदी थी।

    बिना ट्रांसफर कराए ही वह वैन स्कूल में चल रही थी। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वैन सीज कर परिवहन विभाग को चालक का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है।

    हो जाती और बड़ी घटना

    कमालपुर-बिचलिका मार्ग की हालत बेहद खराब है। कई बार ग्रामीण इसे बनवाने की मांग कर चुके हैं। पांच सौ मीटर लम्बा रास्ता बरसात में अक्सर हादसों का कारण बनता है।

    सोमवार को जिस जगह वैन पलटी वहां गहरी खंती है। गनीमत रही कि खंती में पानी नहीं भरा था। पानी होता तो वैन डूबने से घटना और बड़ी हो जाती। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है।

    यह भी पढ़ें- दिव्यांग उपकरण घोटाले में सलमान खुर्शीद की पत्नी सहित दो पर आरोप तय, एक आरोपी को मिली जमानत