Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 10 लाख की 3940 डिब्बी नकली सिगरेट बरामद, तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:19 PM (IST)

    पारा पुलिस और अपराध शाखा ने लखनऊ में अंतर्राज्यीय नकली सिगरेट तस्करी करने वाले दो आरोपियों, शादाब अली और शोएब अली को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

    नकली सिगरेट की तस्करी करने वाले दोगिरफ्तार। पुलिस

    नकली सिगरेट की तस्करी करने वाले दोगिरफ्तार। पुलिस


    HighLights

    1. लखनऊ में नकली सिगरेट तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार।

    2. दस लाख की 3940 डिब्बी नकली सिगरेट बरामद हुई।

    3. अंतर्राज्यीय गिरोह दिल्ली से लाकर कई राज्यों में बेचता था।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पारा पुलिस ने अपराध शाखा के साथ मिलकर शनिवार को अंतर्राज्यीय स्तर पर नकली सिगरेट की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने करीब दस लाख रुपये कीमत की 3940 डिब्बी प्रतिबंधित/नकली सिगरेट और घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन बरामद किया है।

    इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि जीरो प्वाइंट के पास दबिश देकर मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी शादाब अली और शोएब अली को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित लंबे समय से अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य के रूप में सक्रिय थे।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे दिल्ली के सदर बाजार सहित अन्य स्थानों से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे। ग्राहक फोन के माध्यम से आर्डर देते थे और तय स्थान पर माल की डिलीवरी की जाती थी।

    बरामद सिगरेट को लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ पहले से भी संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद वरना कार (एमपी07 सीएच 5106) को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह के अन्य तस्करों की तलाश जारी है।

    खबरें और भी