विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: लखनऊ में डीसीएम ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, चालक व दो बच्चे चोटिल

Published: Wed, 08 Oct 2025 11:59 AM (IST)

Accident of School Van in Lucknow स्कूली वैन में सवार बच्चों के चोटिल होने की घटना के बाद मौके पर ...और पढ़ें

डीसीएम ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर
डीसीएम ट्रक ने स्कूल वैन में मारी टक्कर

HighLights

  1. मोहनलालगंज कस्बे में हुई घटना
  2. पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया

जागरण संवाददाता, लखनऊ: तेज रफ्तार पार्सल डीसीएम ने मोहनलालगंज कस्बे में बुधवार की सुबह स्कूल की वैन में टक्कर मार दी। इस टक्कर से वैन के चालक और दो बच्चों को चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

न्यू पब्लिक इंटर कालेज की स्कूल वैन बुधवार सुबह बच्चों को लेने पहुंची थी। कस्बे के मोहनलालगंज - बनी रोड पर तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गुड्डा केबिन में फंस गया जबकि अपर केजी में पढ़ने वाले ऋषभ यादव और एक अन्य बच्चे को भी चोटें आई हैं।

स्कूली वैन में सवार बच्चों के चोटिल होने की घटना के बाद मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए और उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल चालक और बच्चों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस डीसीएम वाहन और अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि स्कूल वैन के मानक पूरे थे या नहीं।

प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

हादसे की सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने लगभग दो घंटे बाद घटना का संज्ञान लिया।

परमिट 2029 तक और फिटनेस भी पूरा

न्यू पब्लिक इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका शशिप्रभा ने बताया कि स्कूल वैन की परमिट 2029 तक है और फिटनेस भी पूरा है। जानकारी मिलते ही स्कूल के स्टाफ को मौके पर भेजा गया था और अस्पताल में भी शिक्षक और कर्मचारी गए थे। घायलों के इलाज का खर्च भी स्कूल की तरफ से वहन किया जा रहा है। जो भी आरोप हैं वह निराधार हैं।