Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में अवैध मीट-मछली की दुकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, तेलीबाग से वृंदावन योजना जाने वाली रोड पर कार्रवाई

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:50 PM (IST)

    लखनऊ में तेलीबाग से वृंदावन योजना मार्ग पर अवैध मीट-मछली की दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की। यह कार्रवाई महि ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. तेलीबाग-वृंदावन योजना मार्ग पर अवैध दुकानें हटाई गईं।

    2. महिलाओं और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।

    3. नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया।

    संवाद सूत्र, लखनऊ। तेलीबाग से वृंदावन योजना जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से संचालित मीट, मछली की दुकानों और खुलेआम शराब पीने वालों के विरोध में महिलाओं व स्थानीय लोगों द्वारा बुधवार शाम किए गए सड़क जाम और प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आ गया।

    नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से लगी मीट-मछली की दुकानों को हटवा दिया। साथ ही आसपास किए गए अन्य अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई।

    बुधवार को स्थानीय महिलाओं और क्षेत्रीय निवासियों ने आरोप लगाया था कि बिना अनुमति मीट-मछली की दुकानें संचालित होने से गंदगी फैल रही है, दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें- श्रावस्ती में प्रतिबंधित सिरप बेचने वाले दवा व्यापारी पर बड़ा एक्शन, 33.85 लाख की संपत्ति कुर्क; बैंक खाता भी फ्रीज

    वहीं, कुछ लोग खुलेआम शराब पीते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर लोगों ने तेलीबाग चौराहे से वृंदावन योजना मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
    प्रदर्शन के बाद पीजीआई थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम को अवगत कराया और अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया।

    इसके बाद शुक्रवार दोपहर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से संचालित मीट-मछली की दुकानों को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए।
    वहीं दूसरी तरफ स्थली महिलाओं सहित लोगों का कहना है कि यह दुकान एक के शह पर खोली जाती है कुछ दिन हटती है फिर लगा ली जाती है, क्षेत्रीय पुलिस और नगर निगम को आगे ऐसी मीट मछली सहित अन्य अवैध दुकाने ना लगे उसे पर ध्यान देना होगा।