विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा एक्सप्रेस-वे से आ रहे हैं तो ध्यान दें! लखनऊ के 11 प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन होगा लागू, ये रहा पूरा रूट प्लान

Published: Fri, 13 Feb 2026 08:39 PM (IST)

महाशिवरात्रि के अवसर पर लखनऊ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महाशिवरात्रि के लिए लखनऊ में यातायात डायवर्जन लागू।

  2. शनिवार रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी।

  3. आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट मिलेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। महाशिवरात्रि को लेकर शहरों के प्राचीन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसे लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। शनिवार की रात 12 बजे से लागू हुई व्यवस्था कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगी। पुलिस उपायुक्त यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि डायवर्जन के दौरान आपात कालीन वाहनों को इससे छूट दी जाएगी।

यह रहेगा बदलाव

- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आइटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।
- नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात आइटी चौराहा, सुभाष चौराहा होकर जाएगा।
- बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह यातायात बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से भेजा जाएगा।
- पाल तिराहे की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले सभी वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा और बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जाएंगे।
- दुबग्गा तिराहे की तरफ से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे।
- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे।
- नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से सामान्य यातायात बुद्धेश्वर चौराहे से दुबग्गा चौराहा और तिकोनिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से पारा थाना के सामने से होते हुए तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए भेजा जाएगा।
- बालागंज चौराहे से सामान्य यातायात कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये घंटाघर तिराहा/ चौक चौराहा/चरक चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात बालागंज चौराहे से बांये हरीनगर होते बंधा ग्रीन कारिडोर मार्ग, कुड़ियाघाट होते हुए जाएगा।
- चरक चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहा/कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुए बालागंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, यह यातायात चरक चौराहा, रूमी गेट चौराहा, कुड़ियाघाट, बंधा ग्रीन कारिडोर मार्ग, हरीनगर होते हुए भेजा जाएगा।