विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर, गोमती नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा ब्रिज

Updated: Tue, 10 Mar 2026 08:17 PM (IST)

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के तहत लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा फोर-लेन फ्लाईओवर बनेगा। 315 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर 1090 चौराहा, कालीदास मार्ग को शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड से जोड़ेगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लामार्टीनियर कॉलेज से सिर्फ बैकुंठधाम फ्लाईओवर ही नहीं बनेगा, बल्कि यहीं से जी-20 रोड को भी जोड़ने की तैयारी है। एलडीए कॉलेज से जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने का टेंडर भी जारी कर चुका है। ग्रीन कॉरिडोर के तहत इस योजना पर 315 करोड़ रुपये की खर्च होंगे। इस निर्माण में आर्मी लैंड भी आ रही है, एलडीए का दावा है कि सेना जमीन देने को तैयार है।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण करा रहा है। योजना के प्रथम चरण में आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बंधा चौड़ीकरण, फोरलेन सड़क निर्माण व फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा चुका है। दूसरे चरण में पक्का पुल से समतामूलक चौराहे तक बंधा चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, फ्लाईओवर कम आरओबी आदि का निर्माण हुआ है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इसी क्रम में गोमती नदी के दायें किनारे पर लामार्टीनियर कॉलेज से आर्मी लैंड होते हुए जी-20 रोड तक लगभग 2300 मीटर लंबे फ्लाईओवर कम आरओबी (रेल ओवरब्रिज) का निर्माण कराया जाएगा। इस फोर-लेन फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 315 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लगभग दो साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

यह फ्लाईओवर लामार्टीनियर कॉलेज के पास से शुरू होगा, जो कि पिपराघाट रेलवे लाइन एवं ब्रिज के ऊपर से होते हुए जी-20 रोड से कनेक्ट होगा। इसके बनने से 1090 चौराहा, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग आदि जगहों से शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट व अयोध्या रोड की ओर जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

गोमती नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा ब्रिज

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत गोमती नदी पर 250 मीटर लंबा ब्रिज भी बनाया जाएगा। यह ब्रिज नदी के दायें किनारे पर स्थित आर्मी लैंड लेने का दावा किया गया है। यह बंधा रोड से जी-20 रोड को जोड़ेगा। 60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किये जाने वाले इस ब्रिज के लिए टेंडर किया गया है। इसे एक वर्ष में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर से जोड़ने के लिए बनेंगे दो सेतु, गंगा बैराज पर लोगों को जाम से मिलेगी राहत