Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के सिर्फ ग्रीन फील्ड पर ही नहीं, एलीवेटेड रोड पर भी समस्याएं

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

    Lucknow-Kanpur Expressway: रास्ते के निर्माण के दौरान संबंधित ठेकेदार ने जेसीबी की मदद से ये पत्थर हटा दिए, लेकिन पास के खाली प्लाट पर अभी भी कुछ पत्थ ...और पढ़ें

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के सिर्फ ग्रीन फील्ड पर अधूरा पानी निकासी का काम, बिना ट्री गार्ड के पौधे

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के सिर्फ ग्रीन फील्ड पर अधूरा पानी निकासी का काम, बिना ट्री गार्ड के पौधे

    HighLights

    1. कार्यदायी संस्था ने बंथरा में कई स्थानों पर छोड़े भारी भरकम पत्थर

    2. स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद भी नहीं हटाए, किसान परेशान

    संवाद सूत्र, लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड ही नहीं बंथरा क्षेत्र में एलीवेटेड रोड पर भी कार्यदायी संस्था पीएनसी की ढिलाई मिल रही है। पीएनसी की ढिलाई के कारण लोग परेशान हैं और कार्यदायी संस्था के अधिकांश कार्यालय स्थानीय स्तर पर बंद हो चुके हैं।

    पीएनसी ने भारी भरकम पत्थर जगह-जगह छोड़ दिए हैं, आखिर इन्हें कौन हटाएगा। कहीं यह रास्ते में पड़े हैं तो कहीं खाली भूखंडों में। इससे किसानों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यही नहीं एलीवेटेड रोड के बराबर से बनाए गए नालों का लेवल भी सही न होने से बरसात में यह परेशानी पैदा कर रहे हैं।

    इन नालों से स्थानीय लोगों के आवासों से निकलने वाले पानी को जोड़ा नहीं गया है। इसको लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उधर एलीवेटेड रोड से बरसात के पानी को निकलने के लिए लगाए गए पाइप कुछ स्थानों पर दरक गए हैं या टूट गए हैं। इसके कारण नीचे चलने वाले लोगों के ऊपर यह बरसात का पानी गिर रहा है। पीएनसी ने इन्हें बदलने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हुआ है।

    सरोजनी नगर में कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल से शुरू हुआ लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की एलीवेटेड रोड, दारोगा खेड़ा के पास पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाता है। यहां रोड काफी चौड़ी है। यहां भी पीएनसी को इंटरसेक्शन पर पौधरोपण जैसे कार्य करने थे लेकिन अभी यहां कोई कार्य नहीं हुआ है। एलीवेटेड रोड फिर शुरू होती है जो बनी तक जाती है। इसके नीचे पौधरोपण लोकार्पण के समय किया गया था, इनमें से अधिकांश पौधे सूख चुके हैं।

    खबरें और भी

    उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि बंथरा थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से बंथरा अंदपुर माइनर के पास कई पत्थर पड़े हैं। स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हनुमान मंदिर तिराहे के पास दो पत्थर रख दिए थे, रास्ते के निर्माण के दौरान संबंधित ठेकेदार ने जेसीबी की मदद से ये पत्थर हटा दिए, लेकिन पास के खाली प्लाट पर अभी भी कुछ पत्थर पड़े हैं। इसके कारण किसानों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।हनुमान मंदिर तिराहे के पास बाजपेई मार्केट के बगल से अंदर शिवाजी वार्ड के लिए गए रास्ते के मोड़ के पास भी पीएनसी के कर्मियों की लापरवाही का नमूना देखा जा सकता है। यहां नाले के पास सड़क का कुछ हिस्सा धंसा है। इसे आज तक नहीं ठीक किया गया। इसकी जानकारी एनएचएआई को भी है और कार्यदायी संस्था को भी। इसी तरह न्यू प्रधान ढाबा के पास भी नाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। अगर कोई नाले के पास से वाहन लेकर निकल जाए तो उसकी गाड़ी उसमें फंस सकती है। इस मोड़ के पास भी पीएनसी कर्मी काम पूरा नहीं किए हैं।