15 मिनट तक नहीं खुला शौचालय का दरवाजा और फिर... लखनऊ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत
लखनऊ की गोसाईगंज जिला जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 59 वर्षीय राम किशोर सिंह की शुक्रवार सुबह शौचालय में अचेत होने के बाद मृ ...और पढ़ें

HighLights
गोसाईगंज जिला जेल में कैदी राम किशोर की मौत।
शौचालय में अचेत पाए जाने के बाद अस्पताल में मृत घोषित।
न्यायिक जांच के आदेश, कार्डिएक अरेस्ट की आशंका।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोसाईगंज स्थित जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे इटौंजा के इंदारा निवासी 59 वर्षीय राम किशोर सिंह शुक्रवार की सुबह पांच बजे शौचालय में अचेत हो गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर बैरक राइटर ने अंदर झांककर देखा तो राम किशोर गिरा पड़ा था। तत्काल उन्हें जेल अस्पताल ले जाया गया जहां से बलरामपुर चिकित्सालय रेफर किया गया। बलरामपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला जेल के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि एक अक्टूबर 2024 को राम किशोर को हत्या के मामले में जेल भेजा गया था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे वह नित्य क्रिया के लिए जेल के शौचालय में गए लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकले। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो जेल राइटर ने अंदर झांककर देखा। राम किशोर शौचालय में गिरे पड़े थे।
बेहोशी की हालत में उन्हें जेल चिकित्सालय ले जाया गया जहां से रेफर करने के बाद बलरामपुर चिकित्सालय ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना को लेकर मृतक के परिवार को सूचना दी गई। जेलर ने बताया कि परिवार ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। कार्डिएक अरेस्ट से मौत की आशंका है। जेल विभाग की तरफ से न्यायिक जांच के लिए पत्र लिखा जाएगा।