LSG और CSK के बीच मैच के चलते लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर वाहनों की होगी नो एंट्री
लखनऊ में इकाना स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहीद पथ पर प्रतिबंध रहेंगे और वाहनों के लिए वैकल्पिक ...और पढ़ें

लखनऊ-चेन्नई के बीच मैच के चलते शहीद पथ के आसपास लागू रहेगा डायवर्जन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुक्रवार 15 मई को आईपीएल का लखनऊ सुपर जाइंट्स व चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच खेला जाना है। इसे देखते हुए इकाना स्टेडियम व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
मैच के दौरान शहीद पथ पर सिर्फ निजी वाहन और छोटी टैक्सी को आने-जाने की अनुमति रहेगी। वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
यहां रहेगी रोक
- कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
- गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुलतानपुर रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा या अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ रोक रहेगी।
- उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड/कैंट रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन उतरेठिया अंडरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
- हुसड़िया अंडरपास चौराहा की तरफ से अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन/बस /कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा/सुलतानपुर रोड/रायबरेली रोड /कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
- सुलतानपुर रोड की तरफ से अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- सुलतानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ से एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ रोक रहेगी।
- कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले अहिमामऊ रैम्प से नही उतर सकेगा।
- कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट/पुलिस मुख्यालय/गोमतीनगर की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
- सुलतानपुर मार्ग से आने व जाने वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ या अहिमामऊ चौराहे से सुलतानपुर रोड की तरफ रोक रहेगा।
यहां से जा सकेंगे
- वाहन कमता तिराहा/इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा/समतामूलक चौराहा/लालबत्ती चौराहा/करियप्पा चौराहा/तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा अथवा इन्दिरा नहर चौराहा से होते हुये किसान पथ होकर जा सकेगें।
- वाहन बाराबिरवा चौराहा/बंगलाबाजार चौराहा/तेलीबाग चौराहा/करियप्पा चौराहा/लालबत्ती चौराहा/1090 चौराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जा सकेगें।
- वाहन अमूल डेरी कटिंग से बांये वृन्दावन योजना अथवा कबीरपुर किसान पथ होकर जा सकेंगे।
- वाहन तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा/करियप्पा चौराहा अथवा हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जा सकेंगे ।
- वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुये जा सकेंगे ।
- वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।
- वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जायेगा जो लूलू माल कटिंग से शहीद पथ पर होकर जा सकेंगे।
- वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जा सकेंगे।
- वाहन शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
- वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदान्ता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा। साथ ही शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 12 बजे दोपहर से मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा एवं अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बांयी ओर जाना ही अनुमन्य होगा।
- वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते जा सकेंगे।
- वाहन कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुये आ-जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- लखनऊ जंक्शन पर बड़ा हादसा: स्टेशन के एक हिस्से की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे यात्री