विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर सूनी रहीं भाइयों की कलाइयां, लखनऊ में 100 दिन से लापता बहन का नहीं लगा सुराग

Published: Fri, 28 Aug 2026 12:55 PM (IST)

रक्षाबंधन पर लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में एक परिवार अपनी लापता बेटी की 100 दिनों से तलाश कर रहा है, जिसकी लोकेशन नेपाल में मिली है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. लापता युवती की 100 दिन से तलाश, लोकेशन नेपाल में।

  2. रक्षाबंधन पर सूनी कलाई, परिवार को बेटी की चिंता।

  3. पुलिस से नेपाल प्रशासन से समन्वय की मांग की गई।

विनय तिवारी, लखनऊ। रक्षाबंधन पर जहां बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं, वहीं पीजीआई क्षेत्र के एक परिवार में तीन भाइयों की कलाइयां सूनी हैं। तीनों भाई करीब 100 दिन से लापता बहन की वापसी की राह देख रहे हैं। 21 मई को युवती के लापता होने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

परिजनों के मुताबिक, 21 मई को जीव-जंतु पकड़ने का काम करने वाला इरशाद युवती को चाकू दिखाकर अपने साथ ले गया था। करीब 100 दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

युवती के पिता का कहना है कि जांच के दौरान नेपाल के लमकी, कैलाली क्षेत्र में उसकी लोकेशन मिलने की जानकारी सामने आई है। अन्य माध्यमों से मिले संकेतों में नेपाल की आवाज सुनाई देने का भी दावा किया जा रहा है।

पिता का सवाल है कि यदि लोकेशन नेपाल में मिल रही है तो वहां की पुलिस और स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर बेटी की तलाश क्यों नहीं कराई जा रही है।

नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही की खबरों के बीच परिवार की चिंता और बढ़ गई है।परिवारजन आशंकित हैं कि कहीं उनकी बेटी भी आपदा की चपेट में न आ गई हो।

पिता ने पुलिस से नेपाल पुलिस और वहां के प्रशासन से तत्काल संपर्क कर बेटी की सुरक्षित तलाश कराने और उसे वापस लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Flash Flood Warning : तिब्बती क्षेत्र में झील टूटने की सूचना से नेपाल में अलर्ट, फिर बाढ़ का खतरा