विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: आउटर रिंग रोड पर कार ट्रक से टकराई, पांच घायल

Updated: Mon, 23 Mar 2026 12:07 AM (IST)

काकोरी, लखनऊ में आउटर रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार इंडीवर कार ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक उसमें फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. काकोरी आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई।

  2. भीषण हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. पुलिस ने क्रेन की मदद से फंसे युवक को बाहर निकाला।

संवाद सूत्र ,काकोरी, (लखनऊ)। काकोरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार इंडिवेर कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में आगे बैठे युवक फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को निकाल कर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा।

वही कार में फंसे एक युवक को क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर उसे भी इलाल के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

आउटर रिंग रोड पर उदित खेड़ा गांव के पास बंथरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार इंडिवेर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से कार सवार पांच लोगों को निकालने में जुट गए। किसी तरह से कार सवार चार लोगों को निकाल कर इलाज के ट्रामा सेंटर भेजा। वही कार में आगे बैठा युवक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार में फंस गया। जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर उसे भी इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी, एक गिरफ्तार; यूपी, एमपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में बनाई थी फर्जी फर्में

वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एस आई शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि भटगांव निवासी कार चालक जीशान लाला अपने दोस्त अधिवक्ता जीशान ,भाई उजैफा, नूर, फैजल के साथ आगरा से लौट रहे थे।

देर रात करीब 11 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद एयरबैग खुल गए, लेकिन हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।