Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमराई लूटकांड: 28 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर फिरोज अब भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:14 PM (IST)

    लखनऊ के अमराई में किराना व्यवसायी के घर हुई लूट का मुख्य आरोपित फिरोज अब भी फरार है, जिसके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. अमराई लूटकांड का मुख्य आरोपित फिरोज फरार।

    2. फिरोज बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर, 28 मुकदमे दर्ज।

    3. दो अन्य आरोपित विनोद और उदयराज गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अमराई के बजरंग चौराहे पर स्थित किराना व्यवसायी उमेश चंद्र गुप्ता के घर में घुसकर लूट के दौरान दंपती और बेटी को घायल करने वाला मुख्य आरोपित फिरोज अब भी फरार है।

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपित बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में 28 मुकदमे दर्ज हैं। इंदिरानगर थाने के साथ ही क्राइम और सर्विलांस टीम उसे तलाश रही हैं।

    बजरंग चौराहे पर स्थित उमेश के घर में घुसकर बदमाशों ने 24 जुलाई को लूट की थी। इस दौरान विरोध पर उमेश, उनकी पत्नी शांति और बेटी सीमा को हमला कर घायल कर दिया था। शनिवार को पुलिस ने घटना में शामिल सीतापुर के विनोद और उदयराज को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना की साजिश रचने वाला फिरोज पकड़ से दूर है। जांच में सामने आया है कि पूर्व में फिरोज जेल जा चुका है।

    जेल में ही उसकी मुलाकात विनोद और उदयराज से हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हो गई। बाहर निकलने के बाद फिर से उसने चोरी की साजिश रची थी। साजिश में एक अज्ञात बदमाश भी शामिल है।

    अभी तक उसके बारे में पुलिस को अधिक जानकारी नहीं मिली है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि टीम आरोपित की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन उदयराज और विनोद घर के अंदर गए थे।

    फिरोज और एक अन्य अज्ञात बदमाश बाहर से नजर रख रहे थे। अंदर से जब शोर हुआ था फिरोज दूसरे साथी के साथ पहले ही भाग गया था। अन्य दोनों हमलावर बाद में बाहर निकल पाए थे। फिरोज बाराबंकी से हिस्ट्रीशीटर था। साथ ही उसपर सीतापुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

    खबरें और भी