विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर लखनऊ में अलर्ट जारी, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुरक्षा

Updated: Wed, 12 Aug 2026 06:40 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लखनऊ के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

  2. लखनऊ एयरपोर्ट पर 28 अगस्त तक विजिटर पास बंद।

  3. यात्रियों को समय से पहले पहुंचने की एडवाइजरी जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रमुख रेलवे स्टेशनों और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर 28 अगस्त तक विजिटर पास बनाने पर भी रोक लग गई है। साथ ही यात्रियों को लखनऊ स्टेशन और एयरपोर्ट पर समय से पहले आने की एडवाइजरी जारी की गई है।

जीआरपी और आरपीएफ को लखनऊ स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग स्टेशन, बादशाहनगर और गोमतीनगर स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश पिछले दिनों हुई उच्च स्तरीय बैठक में जारी किए गए हैं।

रेल डाक सेवा प्लेटफार्माें पर तैनात

एसपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि जीआरपी की एक स्पेशल टीम गठित की गई है। इस टीम के सदस्य सादे कपड़ों में चारबाग रेल आरक्षण केंद्र, पार्सल घर और रेल डाक सेवा प्लेटफार्माें पर तैनात किये गए हैं।

आरपीएफ के कंट्रोल रूम से प्लेटफार्मों की चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ायी गई है। कंट्रोल रूम में भी जवानों की संख्या बढ़ायी गई है। इससे सीसीटीवी कैमरों से हर पल संदिग्ध लोगों की निगरानी आसान हो सकेगी। लखनऊ जंक्शन की आरपीएफ टीम ने ट्रेनों और पार्सल की जांच बढ़ा दी है। कैबवे की तरफ खुले रास्ते पर भी आरपीएफ को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज का बड़ा फैसला, 26 अगस्त से चलेंगी अतिरिक्त बसें; सरकारी आदेश जारी

बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीमें सघ्ज्ञन चेकिंग अभियान चलाएंगी। यार्ड में मेंटनेंस के लिए जाने वाली ट्रेनों की भी मानीटरिंग करने के आदेश दिए गए हैं। ऐशबाग , लखनऊ सिटी और गोमतीनगर स्टेशन आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यहां अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

उधर लखनऊ एयरपोर्ट पर भी सीआइएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बाहरी परिसर से लेकर भीतरी हिस्से तक कड़ी निगरानी की जा रही है।