लखनऊ में घर खरीदने वालों को LDA का बड़ा ऑफर, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर मिलेगा का बंपर डिस्काउंट
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के अवसर पर फ्लैटों पर विशेष छूट दे रहा है। यह ऑफर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
एलडीए फ्लैटों पर जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी विशेष छूट।
4 से 14 सितंबर तक 2 लाख रुपये तक की छूट।
चुनिंदा अपार्टमेंट्स में 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जन्माष्टमी व गणेश चतुर्थी के अवसर पर एलडीए अपार्टमेंट्स पर विशेष डिस्काउंट आफर शुरू कर रहा है। फ्लैट खरीदने पर एक से दो लाख रुपये तक की छूट का लाभ मिलेगा। यह त्योहार आफर चार से 14 सितंबर तक मात्र 11 दिनों के लिए लागू रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
त्योहार के अवसर पर अधिकांश लोग अपना घर खरीदना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखकर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में उपलब्ध चुनिंदा फ्लैटों पर विशेष आफर लाया गया है। जिसमें लोगों को फ्लैट खरीदने पर दो लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। 14 सितंबर तक सीमित अवधि के लिए ही प्रभावी होगी। एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तावित अपार्टमेंट्स में फ्लैट बुक कराने वाले लोगों को छूट का लाभ मिलेगा।
लगातार प्रयास कर रहा प्राधिकरण
प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजनाओं में उपलब्ध फ्लैटों को अधिक सुविधाजनक और आकर्षक तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन अपार्टमेंट्स में विशेष ऑफर लागू किया गया है, उनमें वन बीएचके, टू बीएचके व थ्री बीएचके के फ्लैट उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर जाने की टेंशन खत्म, दशहरा-दिवाली और छठ के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी की शहरों की लिस्ट
एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि आफर में प्रस्तावित अपार्टमेंट्स में 20 लाख से 50 लाख रुपये तक के फ्लैट पर एक लाख रुपये की छूट मिलेेगी। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये कीमत के फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर दो लाख रुपये की छूट मिलेगी।
इन अपार्टमेंट्स में लागू होगा आफर
- श्रवण अपार्टमेंट
- सनराइज अपार्टमेंट (मृगशिरा)
- स्मृति अपार्टमेंट
- पूर्वा अपार्टमेंट
