लखनऊ में पुलिस ने कब्र की खुदाई कराकर निकाला सास का शव, बहू की करतूत जान दंग रह गए लोग
काकोरी के इब्राहिम गंज में प्रेम प्रसंग के चलते बहू शालिनी रावत ने सास शांति देवी को जहर देकर मार डाला था। ...और पढ़ें

HighLights
बहू ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनी सास को जहर दिया।
मजिस्ट्रेट की अनुमति से कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया।
आरोपी बहू हिरासत में, भांजे की तलाश जारी है।
संवाद सूत्र, काकोरी (लखनऊ)। काकोरी के इब्राहिम गंज में प्रेम प्रंसग में बाधा बनी सास को बहु ने रोटी में जहर देकर मार दिया था। मामले में जांच पड़ताल के लिये पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद शनिवार को एसीपी काकोरी की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया गया । निकाले गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
इब्राहिम गंज गांव निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी रावत ने भांजे से प्रेम प्रंसग के चलते बाधा बन रही सास शांति देवी को बीती 5 अप्रैल को रात के खाने में रोटी में जहर मिला कर दिया था। जहर मिली रोटी खाने से सास की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी इलाज के दौरान बीती 6 अप्रैल को मौत हो गई थी ।
परिजनों ने शांति देवी का शव खेत मे दफना कर अंतिम संस्कार कर दिया था। परिवार के एक नाबालिग सदस्य ने जहर देने की बात का खुलासा किया। जिसके बाद सख्ती पूछताछ के बाद आरोपी बहु शालिनी रावत ने घटना को स्वीकार कर लिया।
मामले में पुलिस ने मनोज रावत की तहरीर पर शालिनी रावत व भांजे करन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी ।जांच पड़ताल में पुलिस ने जहर से मिली बची रोटी भी बरामद कर ली थी ।
खबरें और भी
शनिवार को मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के बाद एसीपी काकोरी शकील अहमद के मौजूदगी में पुलिस ने करीब 6 दिन पूर्व खेत मे दफनाई गई शांति देवी के शव को कब्र की खुदाई करा बाहर निकलवाया। 6 दिन पुराने शांति देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । इस दौरान मनोज रावत समेत परिजन मौजूद रहे।
एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि मामले में आरोपी बहु शालिनी रावत हिरासत में है जबकि आरोपी भांजे करन की तलाश की जा रही है। वही एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि नही होगी। जहर की पुष्टि के लिये बिसरा को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिसके बाद जहर की पुष्टि होगी।
ग्रामीण एकत्र रहे, गांव में रही दहशत
मृतिका शांति देवी की कब्र की खुदाई शनिवार देर शाम ग्रामीणों की मदद से फावड़े से कराई गई। इस दौरान खेत के आस पास ग्रामीण एकत्र रहे। घटना को लेकर ग्रामीण आपस मे चर्चा करते रहे। वही गांव में दहशत बनी रही ।