यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किराये की चिकचिक खत्म! वर्किंग वुमन को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, यूपी में बनने जा रहे 8 आलीशान हॉस्टल
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए लखनऊ गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में 500-500 बेड के आठ हॉस्टल बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 3 ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में बनेंगे
- 381 करोड़ रुपये से इनका किया जाएगा निर्माण
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कामकाजी महिलाओं के लिए 500-500 बेड के आठ हास्टल बनाए जाएंगे। यह हास्टल लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में बनाए जाएंगे। सभी हास्टल के निर्माण पर कुल 381 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने 251.82 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। महिला कल्याण विभाग अब इसका जल्द निर्माण शुरू कराएगा।
कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित व सुख-सुविधाओं के लैस हास्टल की सुविधा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। फिलहाल महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है।
आठ हॉस्टल बनाने के लिए धनराशि जारी
केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट्स फार कैपिटल इंवेस्टमेंट (एसएएससीआइ) योजना के तहत यूपी में कामकाजी महिलाओं के लिए कुल आठ हास्टल बनाने के लिए धनराशि दी है। फिलहाल हास्टल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थाओं का भी चयन कर लिया गया है। अब जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कामकाजी महिलाओं को इस पहल से आवास से संबंधित बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें नौकरी के लिए बाहर जाने पर इधर-उधर गर्ल्स हास्टल या फिर अपार्टमेंट में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की ओर से उनके लिए यह व्यवस्था कराई जा रही है। सरकारी हास्टलों में न सिर्फ सुरक्षा बल्कि अन्य सुख-सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।