विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म,छह के खिलाफ रिपोर्ट

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 16 Mar 2016 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2016 08:37 PM (IST)

नोएडा सेक्टर 58 से एक किशोरी को कार में अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। नोएडा सेक्टर 58 से एक किशोरी को कार में अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी किशोरी को गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दो आरोपियों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के बयान के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।

मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। नोएडा सेक्टर 58 स्थित बुद्धविहार निवासी 16 वर्षीय किशोरी नौंवी पास है। रात उसके दोस्त सचिन ने उसे मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। किशोरी रात करीब आठ बजे बाहर आई तो सचिन स्कॉर्पियो कार लिए पांच युवकों के साथ खड़ा था। इनमें से एक सोनू को भी किशोरी जानती थी। सचिन व सोनू ने किशोरी को जबरन कार में बैठा लिया और तिगरी गोल चक्कर से विजयनगर की तरफ आ गए। चलती कार में सभी ने दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे आरोपी किशोरी को प्रताप विहार में सुनसान इलाके में बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही तो उसे स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां से दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि सचिन व सोनू किशोरी के दोस्त हैं और उन्होंने साथियों के साथ वारदात की। किशोरी के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकाली गई है। इसमें दो माह के भीतर किशोरी व सचिन के बीच 158 बार बात हुई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी का नंबर भी फर्जी आईडी एक्टीवेट होना प्रतीत हो रहा है उसकी लोकेशन नोएडा में मामूरा की आ रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। विजयनगर में किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पुलिस की पोल खोल दी है। नोएडा सेक्टर 58 से चलने के बाद आरोपी लगातार विजयनगर क्षेत्र में चलती कार में दुष्कर्म करते रहे पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगे हैं। तीन घंटे आरोपियों ने किशोरी को कई किमी तक घुमाकर हवस का शिकार बनाया और गश्ती पुलिस को घटना का पता नहीं चला।