विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP news: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत कई नेता भाजपा में शामिल, ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई पार्टी की सदस्यता

Published: Mon, 22 Apr 2024 11:48 AM (IST)

बसपा सरकार में मंत्री रहे सरदार सिंह कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष सिंह गोसाईगंज से सपा के विधायक अभय सिंह ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बसपा सरकार में मंत्री रहे सरदार सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष सिंह, गोसाईगंज से सपा के विधायक अभय सिंह के पिता व पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी, बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम के भाई प्रमोद चौधरी समेत विभिन्न दलों के लगभग दो दर्जन नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।