लखनऊ में तिमंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, संचालित था खजूर का गोदाम
Fire in Lucknow: एफएसओ चौक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि कोई जनहानि नही हुई है। गोदाम मालिक लखनऊ से बाहर है। बेसमेंट के ऊपर तिमंजिला भवन में होटल भी संच ...और पढ़ें
HighLights
छह गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
गोदाम में रखा डीप फ्रीजर समेत लाखों का खजूर जल कर खाक
संवाद सूत्र, लखनऊ। काकोरी के दुबग्गा के बरावन कलां में यूनिटी कॉलेज के सामने बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे खजूर पैकिंग के गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गयी। सूचना पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नही हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दुबग्गा के बरावन कला में यूनिटी कॉलेज के सामने बालागंज के शशांक यादव की तीन मंजिला बिल्डिंग है। इसके बेसमेंट में हुसैनाबाद के सैय्यद इख्तिखार रजा आब्दी का खजूर पैकिंग का गोदाम है। गोदाम में लगे सबमीटर के पास शनिवार दोपहर एक बजे शार्ट शर्किट से चिंगारियां निकलने लगी, जिससे गोदाम में नीचे पड़े कागज के गत्तों में आग लग गयी।
देखते ही देखते गोदाम में भीषण रूप से आग फैल गयी। घटना के समय गोदाम में तीन लोग काशिफ और मैनेजर मोहम्मद मेहंदी एवं सदफ मौजूद थे। धुंआ निकलते देख सभी ने बाहर भागकर जान बचाई। आग से गोदाम में रखा डीप फ्रीजर समेत लाखो का खजूर जल कर राख हो गया।
एफएसओ चौक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि कोई जनहानि नही हुई है। गोदाम मालिक लखनऊ से बाहर है। बेसमेंट के ऊपर तिमंजिला भवन में होटल भी संचालित था। वही खजूर के गोदाम में आग लगने के समय पैकिंग का काम बंद था। गोदाम में नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे।