विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौहर ट्रस्ट मामले में ईडी ने सात घंटे तक पूछे सवाल, आजम खान बोले- सारे कागज आपके पास मैं क्या बताऊं

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:42 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर ट्रस्ट से जुड़े करोड़ों रुपये के चंदे के स्रोत और वित्तीय लेन-देन को लेकर पूर्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ईडी ने जौहर ट्रस्ट चंदा मामले में आजम खां से पूछताछ की।

  2. रामपुर जेल में पूर्व मंत्री से साढ़े सात घंटे सवाल-जवाब।

  3. आजम खां ने कई सवालों पर जानकारी न होने की बात कही।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जौहर ट्रस्ट को 11 फर्मों के माध्यम से मिले करोड़ों रुपये के चंदे के स्रोत और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री आजम खां से पूछताछ की। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संबंधित फर्मों से ट्रस्ट को रकम किस प्रक्रिया के तहत मिली और जौहर यूनिवर्सिटी तक उसके पहुंचने का माध्यम क्या था।

रामपुर जिला जेल में करीब साढ़े सात घंटे चली पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों की भूमिका और वित्तीय दस्तावेजों से जुड़े सवाल किए गए। हालांकि, इन लेन-देन में किसी भी तरह की अनियमितता को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

सारे कागज आपके पास हैं, मैं क्या बताऊं

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान आजम ने कुछ सवालों के जवाब में कहा कि ट्रस्ट में कई सदस्य थे और संबंधित मामलों की उन्हें जानकारी नहीं है। दस्तावेजों को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा, 'सारे कागज आपके पास हैं, मैं क्या बताऊं।' चंदा देने के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डोनेशन देने के लिए किसी को धमकाया या डराया नहीं जा सकता।

वहीं, पूछताछ के एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की नजर में वह पहले दिन से ही दोषी हैं। कुछ सवालों पर उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात भी कही। ईडी इस मामले में ट्रस्ट से जुड़े सालिम, सपा विधायक नसीर अहमद खां और चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

अब्दुल्ला आजम से भी होगी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों के बयानों और उपलब्ध वित्तीय दस्तावेजों के आधार पर आजम खां से सवाल किए गए। अनवर के बयान से जुड़े तथ्यों की भी जांच में पड़ताल की जा सकती है। एजेंसी का उद्देश्य संबंधित लेन-देन की परिस्थितियों और उसमें शामिल लोगों की भूमिका को स्पष्ट करना है।

अब ईडी आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईडी की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह करीब 9:20 बजे रामपुर जिला जेल पहुंची थी। सुबह 10 बजे से शुरू हुई पूछताछ करीब साढ़े पांच बजे तक चली।

यह भी पढ़ें- 'दम है तो संभल से चुनाव लड़कर दिखाएं योगी-अखिलेश', आजमगढ़ में सपा और भाजपा पर ओवैसी ने बोला हमला

यह भी पढ़ें- 'पुलिस के आरोप झूठे हैं...' डूंगरपुर मामले में आजम खान के पक्ष में उतरा गवाह, कोर्ट में दिया यह बयान