देवरिया: हादसे में खंड शिक्षा अधिकारी गंभीर रूप से घायल, पिपरा मदन गोपाल चौराहे के पास हादसा
देवरिया में खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पिपरा मदन गोपाल चौराहे के पास उनकी कार को सामने से आ रही एक कार ने ...और पढ़ें

HighLights
खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा सड़क हादसे में घायल।
पिपरा मदन गोपाल चौराहे पर कार की जोरदार टक्कर।
सिर में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, देवरिया। देसही ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। वह शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पहुंचकर क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करने जा रहे थे।
इसी दौरान पिपरा मदन गोपाल चौराहे के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खंड शिक्षा अधिकारी व चालक दोनों घायल हो गए, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के विद्यालयों के शिक्षक मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा को सिर में गंभीर चोट होने के कारण महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायल खंड शिक्षा अधिकारी की कुशल क्षेम पूछने के लिए शिक्षक व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जुट रहे।