विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली जा रहे चार विमान लखनऊ डायवर्ट, खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:28 PM (IST)

दिल्ली में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद ...और पढ़ें

दिल्ली जा रहे चार विमान लखनऊ डायवर्ट।

दिल्ली जा रहे चार विमान लखनऊ डायवर्ट।

HighLights

  1. दिल्ली में खराब मौसम के चलते चार विमान लखनऊ डायवर्ट।

  2. बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर, हैदराबाद से दिल्ली जा रहे थे।

  3. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली में शुक्रवार को अचानक मौसम खराब होने के कारण वहां के चार विमानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा विमान क्यूपी 1821 लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

लखनऊ एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान शाम 4:37 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इसी तरह लुधियाना से दिल्ली जा रहा एअर इंडिया का विमान एआइ 484 शाम 4:50 बजे लखनऊ में उतरा और मौसम ठीक होने पर 5:51 बजे रवाना हो गया।

इंदौर से दिल्ली जा रहा विमान एआइ 2516 शाम 4:58 बजे लखनऊ आया। हैदराबाद से दिल्ली जा रहा विमान एआई 2541 शाम 5:06 बजे उतरा। इसके अलावा दिल्ली जाने वाले पांच विमानों को जयपुर डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कमजोर पड़ा मानसून, अगले कुछ दिन कम बारिश और उमस बढ़ने की संभावना; बादल भी छाए रहेंगे