देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस बीकेटी में गाय से टकराई, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
Dehradun Lucknow Vande Bharat: तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन लगभग आधे घंटे तक वहीं खड़ी रही। इस हादसे के कारण रेल यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो गया।

ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
HighLights
देहरादून- लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक पर अचानक गाय आने से हो गई दुर्घटनाग्रस्त
आधे घंटे तक ट्रेन बख्शी का तालाब के नंदना क्रॉसिंग के पास आधे घंटे तक खड़ी रही
डिजिटल डेस्क, लखनऊ: देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीतापुर से आगे बढ़ने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस बख्शी का तालाब के नंदना क्रॉसिंग के पास गाय से टकरा गई। जिसके कारण ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को दुरुस्त कर आगे रवाना किया।
देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र में नंदना क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर को गाय से टकरा गई। तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेन के आगे का हिस्सा (नोज कोन/कवर) क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन लगभग आधे घंटे तक वहीं खड़ी रही। इस हादसे के कारण रेल यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची, ट्रैक की सफाई और जांच के बाद दोपहर 2:30 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया।
