Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कफ सीरप तस्करी के आरोपियों ने शराब व्यवसाय में भी लगाई थी रकम, शुभम के करीबी विकास ने उगले राज

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    कफ सीरप तस्करी के आरोपितों विभोर राणा, विशाल और विकास ने अपनी अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा शराब व्यवसाय में लगाया था। ईडी की पूछताछ में यह जानकारी सामने आ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कफ सीरप की तस्करी के आरोपितों विभोर राणा, विशाल और विकास ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा शराब व्यवसाय में निवेश किया था।

    कफ सीरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के करीबी विकास नरवे से ईडी के अधिकारियों की पूछताछ में सोमवार यह जानकारी सामने आई है। विकास ने शराब के कारोबार में लगाई गई तस्करी की कमाई के संदर्भ में कई अहम साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।

    ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपितों का शराब ठेकेदारों के साथ भी लेन-देन रहा। वाराणसी और गाजियाबाद में किए गए इस निवेश की जानकारी सामने आने के बाद ईडी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

    वहीं एसटीएफ को पूछताछ में विकास ने बताया कि कफ सीरप सिंडिकेट में शामिल कई आरोपितों ने शराब के कारोबार में तस्करी की कमाई लगाई है। यह जानकारी सामने आने के बाद ईडी ने भी आरोपियों से पूछताछ के बाद चार शराब ठेकेदारों से अलग-अलग पूछताछ की।

    ईडी ने चारों शराब के ठेकेदारों के बैंक खातों की जानकारी भी निकलवाई है। ठेकेदारों को बैंक खातों की जानकारी दिखाने के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि आरोपितों के साथ उनके पुराने संबंध थे इसलिए उनके कहने पर शराब के कारोबार में रकम लगाई गई थी।