कोडीन सीरप मामले में अब तक 200 करोड़ की संपत्ति जब्त, NDPS के तहत 112 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
कोडीन सीरप की अवैध बिक्री मामले में अब तक 200 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की लगभग 50 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कोडीन सीरप की अवैध बिक्री मामले में अब तक आरोपियों की 200 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी है। इसमें सबसे अधिक लगभग 50 करोड़ की संपत्तियां मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की हैं।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सब्सटेंसेस एक्ट (एनडीपीएस) की धारा 68(एफ) (अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जब्ती या फ्रीजिंग) के तहत की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 112 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि 30 फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में पुलिस ने शुभम जायसवाल के सबसे करीबी विकास सिंह नरवे सिद्धार्थ नगर से गिरफ्तार किया गया था।
विकास नरवे ने ही शुभम को अमित टाटा और आलोक सिंह से मिलवाया था। वहीं प्रयागराज से मो़ सैफ को भी गिरफ्तार किया गया है। कोडीनयुक्त सीरप के अवैध धंधे में यह सभी एक कड़ी के रूप में जुड़े थे।
मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के दुबई भागने की सूचना है। इसी आधार पर पुलिस ने उसका पासपोर्ट निरस्त कर दिया है। इसकी जानकारी दुबई प्रशासन को दी गई है। वहां से कार्रवाई के बाद उसे भारत वापस लाया जाएगा।