विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी से मिलीं अर्जुन अवॉर्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Updated: Sat, 28 Feb 2026 11:10 PM (IST)

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा-तीरंदाज शीतल देवी ने सीएम को स्मृ ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री से मिली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम

मुख्यमंत्री से मिली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम

HighLights

  1. महिला तीरंदाजी टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात।

  2. अर्जुन अवॉर्डी शीतल देवी ने सीएम को स्मृति चिह्न दिया।

  3. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक के लिए प्रेरित किया।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें देश की अनेक नामचीन खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

शनिवार को मुलाकात के दौरान स्टार पैरा-तीरंदाज व अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत शीतल देवी समेत सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलम्पिक में अपने पैर से निशाना लगाकर पदक जीतने वाली इस महान खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने टीम की अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार व उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, खेल व युवा कल्याण विभाग के सचिव व पैरालंपियन सुहास एल वाई आदि मौजूद रहे।