Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर CM योगी शहीद स्मारक पर क्रांतिकारियों को देंगे श्रद्धांजलि, प्रदर्शनी में भी करेंगे शिरकत

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:42 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी वर्ष पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि देंगे। वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, पौधारोपण करेंगे और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी काकोरी शहीद स्मारक पर देंगे श्रद्धांजलि।

    2. काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन।

    3. शहीद स्मृति वाटिका में 'एक वृक्ष मां के नाम' पौधारोपण।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को काकोरी शहीद स्मारक, बाजनगर में वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुबह 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शहीद मंदिर में क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे।

    कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन के वादन से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ सेल्फी लेंगे। काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित फोटोबूथ पर भी मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि सेल्फी लेंगे।

    शहीद स्मृति वाटिका में किया जाएगा पौधारोपण

    कार्यक्रम स्थल पर उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार और उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की ओर से काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत शहीद स्मृति वाटिका में पौधारोपण किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे जैसे निर्माण कार्यों में तोड़े भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड, बजट में चल रही लूट : अखिलेश

     

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह स्वागत उद्बोधन देंगे। भारतेन्दु नाट्य अकादमी के रंगमंडल की ओर से 'शताब्दी : काकोरी एक्शन' नाट्य प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें क्रांतिकारियों के साहस और बलिदान को मंच पर जीवंत किया जाएगा।

     

    इस दौरान 'वंदे मातरम्' और काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े अभिलेखों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा उनके परिजनों, शहीदों के परिजनों और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

    खबरें और भी