Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती में नदी में डूबे को युवकों के शव मिले, 42 घंटे तक राप्ती नदी में चलाया गया रेस्क्यू अभियान

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 09 May 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

    Shravasti News: नदी किनारे बांध पर बाइकों को खड़ी कर सभी नदी में नहाने लगे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे। ...और पढ़ें

    राप्ती नदी में ढूंढने के बाद लापता किशोरों के शव को बाहर लाती बाढ़ पीएसी- जागरण

    राप्ती नदी में ढूंढने के बाद लापता किशोरों के शव को बाहर लाती बाढ़ पीएसी- जागरण

    HighLights

    1. फ्लड यूनिट पीएसी की टीम को मिली शव खोजने में सफलता

    2. घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद हुए किशोरों के शव

    3. पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से एकत्र किया साक्ष्य

    संवाद सूत्र, श्रावस्ती। राप्ती नदी में दो दिन पहले नहाते समय डूबे दो किशोरों के शव मिल गए हैं। शनिवार की सुबह जमुनहा में भिनगा क्षेत्र के भखला पुल के पास को पीएसी की फ्लड यूनिट ने 42 घंटे बाद दोनों के शवों को बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया।

    गिलौला क्षेत्र के परसिया के अभिषेक कुमार अभि, गोंडा के विनय कुमार, बहराइच के प्रेम प्रकाश व राहुल सात मई की दोपहर दो बाइकों से भिनगा क्षेत्र के भिनगा-बहराइच हाईवे पर बने भखला पुल के पास पहुंचे थे। यहां नदी किनारे बांध पर बाइकों को खड़ी कर सभी नदी में नहाने लगे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे।
    राहुल ने किसी प्रकार पानी से सुरक्षित बाहर निकल कर बांस के ढांचे में फंसे अभिषेक व विनय को तो बचा लिया था, लेकिन अभि व प्रेम प्रकाश पानी में डूबकर लापता हो गए थे। गोंडा जिले से आई 30वीं वाहिनी पीएसी (बाढ़) टीम के फ्लड प्रभारी माया लाल के नेतृत्व में मोटर बोट से दो दिन से नदी में लापता किशोरों की तलाश की जा रही थी।
    पीएसी फ्लड यूनिट ने शनिवार की सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सोनवा क्षेत्र के लखाही खास गांव के पास नदी से अभी व प्रेम प्रकाश का शव बरामद कर लिया। भिनगा कोतवाली के प्रभारी विवेक राठौर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर डटे रहे।